पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पानी लेने गई महिला की कुएं में गिरने से माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायला थाने के कालियास गांव में खेत पर काम करते समय कुएं पर पानी लेने गई, लेकिन पैर फिसलने से अंदर गिर गई। इससे उसकी माैत हाे गई। पुलिस के अनुसार कालियास निवासी रमेश भील ने खेत सिजारे पर ले रखा था, जहां बुधवार दाेपहर रमेश भील अाैर उसकी प|ी रेखा काम करने गए थे। रेखा पानी लेने कुएं पर गई। पैर फिसलने से वह पानी में जा गिरी अाैर डूब गई। अावाज सुनकर रमेश भील कुएं पर पहुंचा अाैर लाेगाें काे सूचना दी। कुएं का पानी ताेड़कर शव निकाला गया। रेखा के पीहर पक्ष के अाने पर गुरुवार काे शव का पाेस्टमार्टम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...