- Hindi News
- National
- Kareda News Rajasthan News Women Took Out A Vehicle Rally Wearing Helmets Gave A Message Of Safety Also Came With A Driving License
महिलाअाें ने हेलमेट पहनकर वाहन रैली निकाली, सुरक्षा का संदेश दिया, ड्राइविंग लाइसेंस भी लेकर अाईं
बिजौलिया
महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल की अाेर से वुमन ऑन व्हील रैली निकाली गई। सरपंच पुष्पा देवी टांक व कन्या विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता देवी ने झंडी िदखाकर रैली को रवाना किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए यह रैली भारतवर्ष में 400 से अधिक केंद्रों पर निकाली गई। करेड़ा तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष मनीषा चिपड़ ने बताया कि रैली में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखते हुए हेलमेट पहनकर सुरक्षा का संदेश दिया। मंडल मंत्री सोनल मांडोत ने बताया कि रैली तेरापंथ भवन से हनुमान दरवाजा, बस स्टैंड, चौपाटी चौक, जैन स्थानक होकर वापस तेरापंथ भवन पहुंची। बस स्टैंड पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम टांक, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष बलवंत चीपड़, देव चावत, मनोज चीपड़, हितेश गांधी, महावीर मेड़तवाल, नरेंद्र मुणोत, महावीर चाैरड़िया, वार्डपंचों व नागरिकों ने स्वागत किया। निंबाहेड़ा जाटान में सरपंच कैलाश देवी तिवाड़ी के नेतृत्व में महिलाओं ने नारी शक्ति के महत्व को समझाते हुए रैली निकाली।
बीगोद | अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान भीलवाड़ा की अाेर से सोशल मीडिया प्रभारी प्रियंका सिंह रावणा राजपूत का स्वागत किया। इस दाैरान संरक्षक भैरू सिंह भाटी, उपाध्यक्ष भंवर सिंह सोलंकी, सलाहकार राजू सिंह राक्षी, अजय सिंह, बजरंग सिह करेड़ा, युवा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह छापरी, कैलाश सिंह परिहार, गोपाल सिंह राठौर उपस्थित थे।
बिजौलिया | महिला दिवस पर आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलावटिया सेक्टर में कार्यरत सभी महिला स्टाफ व वार्ड में भर्ती प्रसूताओं का पुरुष स्टाफ ने स्वागत किया। इस अवसर पर आईएमए जिला सचिव डाॅ. नरेंद्र पारेता, डाॅ. विनोदकुमार वर्मा, नारायण माली, कप्तान सिंह मीणा माैजूद थे।
बीगोद| महिला दिवस पर सरपंच मेहरून बानू ने चिकित्सालय पहुंचकर शनिवार रात को जन्मी बालिका को बेबी किट व फल वितरित किए। उन्हाेंने महिलाओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाअाें का अधिक से अधिक लाभ लेने का संदेश दिया। सरपंच ने अस्पताल में एक प्रसव टेबल देने की घोषणा की। कोरोना वायरस जागरूकता पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस सचिव अब्दुल कयूम लुहार, मुस्तफा लोहार, खातून बानू व मेल नर्स प्रशांत चतुर्वेदी माैजूद थे।
आसींद | तेरापंथ महिला मंडल ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाहन रैली निकाली। रैली का शुभारंभ तेरापंथ भवन से किया गया। स्थानकवासी संप्रदाय से कन्या मंडल व महिला मंडल की सदस्याएं भी बड़ी संख्या में माैजूद रहीं। 30 महिलाएं और कन्याएं वाहन चलाने वाली थी, लगभग 125 महिलाओं और कन्याओं ने इस रैली में भाग लिया। अंत में अध्यक्ष सुनीता गोखरू ने सभी अतिथियों आभार ज्ञापित किया।
रायला | महिला दिवस के उपलक्ष में सरपंच गीता देवी जाट की अध्यक्षता में महिलाओं ने कुर्सी रेस, जलेबी रेस, चम्मच रेस एवं मेहंदी प्रतियोगिताअांे का अायाेजन किया। इस दाैरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं एवं रुढिवादी परंपराअाें काे त्यागने का संकल्प िलया।
कोटड़ी | महिला दिवस पर टैलेंट कंप्यूटर शिक्षण संस्थान पर रविवार को निशुल्क महिला कंप्यूटर शिक्षण बैच का शुभारंभ सरपंच कांता देवी डीडवानिया व पूर्व प्रधान जमना लाल डीडवानिया ने किया। इस दौरान संस्थान डायरेक्टर सत्यनारायण तेली ने महिलाओं व युवतियों को आरएससीआईटी व आरएस सीएफए एकाउंटिंग कोर्स की पुस्तकों का वितरण किया।
करेड़ा
महिलाओं को कोरोना वायरस की जानकारी दी
धनोप | धनोप में महिला दिवस पर कोरोना वायरस की जानकारी दी। एएनएम नीलम मीणा ने महिलाओं को कोरोना वायरस की जानकारी देते हुए बचाव के तरीके बताए। सरपंच रिंकू देवी वैष्णव, लक्ष्मण वैष्णव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता शर्मा, संजू गर्ग, शारदा गर्ग, आशा सहयोगिनी तारा शर्मा, अनु वैष्णव, सहायिका अल्पना शर्मा, सजना सेन आदि उपस्थित थे।
बालिकाअाें काे सीएचसी व डाकघर का भ्रमण कराया
बागौर| महिला दिवस पर गढ़ के बाहर ग्राम साथिन ललिता शर्मा की मौजूदगी में कार्यक्रम हुअा। महिलाओं व किशोरी बालिकाओं के साथ प्रार्थना, मेहंदी प्रतियोगिता, समूह गान, नृत्य आदि कार्यक्रम हुए। किशोरी बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व डाकघर का भ्रमण कराया। रैली निकाल सखी चौपाल का आयोजन किया।
रोडवेज बसें नहीं होने से निजी बसों में करना पड़ा सफर
बदनौर| क्षेत्र में रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से महिलाओं को मुफ्त सफर करने का लाभ नहीं मिला। किराया देकर निजी बसों में सफर करना पड़ा। रोडवेज बसों की तर्ज पर निजी बसों में भी महिला दिवस पर महिलाओं को मुफ्त सफर व शेष दिनों में किराया में रियायत देने का मामला गत दिनों विधायक जब्बर सिंह सांखला ने विधानसभा में उठाया था।