पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Work Was Going On Illegally For One Year The Mine Worker Was Buried And Then The Case On Three

एक साल से अवैध चल रही थी खदान दाे श्रमिक दबे तब कराया तीन पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

13 मार्च काे ही भास्कर ने बता दिए थे अवैध खनन करने वालाें के नाम

गंगापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव मंे हुए हादसे काे लेकर शुक्रवार काे दाे खाताधारक व एक संचालक पर खान विभाग के फाेरमैन ने मामला दर्ज करवाया है। यह खदान एक साल से अवैध रूप से चल रही थी। मलबा ढहने से पांच श्रमिक दब गई। इनमें से दाे की माैत हुई तब विभाग चेता। पुलिस ने पाेस्टमार्टम करा शव परिजनाें काे साैंप दिए हैं। शुक्रवारकाे खनिज विभाग के फाेरमैन सज्जनसिंह अाैर ललितसिंह ने पटवारी काे लेकर माैका तस्दीक करवाई। इसके बाद थाने में रिपाेर्ट दी। थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि सज्जन सिंह की रिपाेर्ट पर खाताधारक रतनलाल जाट, बृजकंवर राजपूत व खदान संचालक उदयराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इतने बड़े हादसे के बाद भी खान विभाग का काेई अधिकारी माैके पर नहीं पहुंचा। दाे फाेरमैन भेजकर फाेन पर ही जानकारी लेते रहे। ये दाेनाें फाेरमैन घटना स्थल का माैका मुअायन ही करते रहे अाैर अासपास में चल रही खदानाें तक की तस्दीक जरूरी नहीं समझी।

फोरमैन को ही भेजा मौके पर

घटना के बाद संबंधित खाताधारक पर कार्रवाई काे लेकर एसमई अाेम काबरा अाैर एमई अारिफ अंसारी से संपर्क का प्रयास किया। दाेनाें के माेबाइल फाेन बंद थे। दाेनाें अधिकारी कार्यालय में भी नहीं मिले। स्टाॅफ ने बताया कि वे किसी बैठक में गए हैं। दाेनाें फाेरमैन के फाेन नाे-रिप्लाई थे।

शिकायत पर कार्रवाई नहीं की

लाेगाें की शिकायत के बाद भी अधिकारियाें ने इस अवैध खदान पर एक साल तक कार्रवाई नहीं की। क्षेत्र में खान विभाग के सज्जनसिंह फाेरमैन नियुक्त हैं लेकिन क्षेत्र में फेल्सपार व क्वार्ट्स का अवैध खनन रुक नहीं रहा। गणेशपुरा के अासपास अवैध खनन के कारण कई हादसे हो चुके हैं।

भास्कर असर
खबरें और भी हैं...