श्रमिक की मधुमक्खियाें के काटने से हुई मौत
हनुमाननगर | ठगरिया काॅलोनी में रहने वाले अधेड़ की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई। मूलत: बालकपुर अजमेर निवासी राजू पुत्र हेविल्टन जोर्ज फिलहाल देवली की ठगरिया काॅलोनी में रह रहा था। जहाजपुर थाना क्षेत्र के गोरमगढ़ में वह खेत में सरसों काटने गया था। वहां पेड़ पर बने छत्ते से मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जहाजपुर पुलिस ने देवली चिकित्सालय में
पोस्टमार्टम करवाया।