- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Wrote Directorate For Pollution Investigation Lab
प्रदूषण जांच लैब के लिए निदेशालय काे लिखा
प्रतापनगर राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सतत परिवेशीय वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र खाेलने के लिए शिक्षा विभाग ने निदेशालय को पत्र लिखा है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने वायु गुणवत्ता जांच केंद्र स्थापित करने के लिए विद्यालय परिसर में 10 गुणा 10 मीटर जमीन मांगी। विद्यालय की कमेटी एवं मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी ने प्रस्तावित भू-भाग चिह्नित कर लिया है। विद्यालय के पश्चिमी भाग में नवनिर्मित हॉल के दक्षिणी भाग में प्रस्तावित भू-भाग स्थापित है। विद्यालय में चिन्हित स्थान पर इस स्टेशन के स्थापित होने से विद्यार्थियों में शिक्षण कार्य में कोई बाधा नहीं पहुंचेगी। पत्र में निदेशालय से स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया है।