पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News X Ray Will Be Available In Mg Hospital In Five Minutes

एमजी अस्पताल में अब पांच मिनट में मिल जाएगा एक्सरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑटोमेटिक फिल्म प्रोसेसर मशीन का हुआ उद्घाटन

भीलवाड़ा | एमजी अस्पताल के आउटडोर में स्थित एक्सरे कक्ष में शुक्रवार काे ऑटोमेटिक फिल्म प्रोसेसर मशीन शुरू की गई। इससे किए एक्सरे जल्द मिल सकेंगे। अब तक एक्सरे दाेपहर एक बजे के बाद दिए जाते थे। इससे राेगियाें काे काफी परेशानी भी हाेती थी।

पीएमअाे डाॅ. अरुण गाैड़ ने बताया कि 4.50 लाख रुपए की लागत की मशीन में 5 मिनट में एक्सरे बन जाएगा। अाम दिनाें में राेज अाैसतन ड़ेढ़ साै तक राेगियाें के एक्सरे हाेते थे। शुक्रवार काे दाै साै राेगियाें काे एक्सरे हुए। इस प्रोसेसर के लगने के बाद सिलिकाेसिस राेगियाें काे भी अधिक देर परेशान नहीं हाेना पड़ेगा। अब तक जाे एक्सरे मशीन थी वह करीब महीनेभर से ठीक काम नहीं कर रही थी। संबंधित कंपनी काे भी कहा पर पार्ट्स नहीं मिलने से दुरुस्त नहीं हाे रही थी।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस मशीन काे भी ठीक करवाएंगं ताकि अधिक राेगी अाने पर परेशानी न हाे। रेडियोलाॅजी विभाग के प्रभारी डॉ. राजेंद्र सोमाणी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी गौड़, घनश्याम असावा, मनीष सहित चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...