- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Yes Bank Founder Rana Kapoor Arrested Daughter Going To London Stopped At Mumbai Airport
यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर गिरफ्तार, लंदन जा रही बेटी काे मुंबई एयरपोर्ट पर रोका
आपकी जिंदगी अबीर-गुलाल की तरह रंगों और खुशबू से महकती रहे...
‘मैं गर्भ में था, तभी पिता गुजर गए। मुझे पिता की फोटो देखने का भी सौभाग्य नहीं मिला। कारण- पैसों की तंगी। हाल यह था कि एक वक्त का खाना भी बमुश्किल जुट पाता था। गन्ने के खरपतवार से बनी छोटी सी झोपड़ी में हमारा 10 लोगों का परिवार रहता था। जब मैं गर्भ में था, तब लोग मां को सलाह देते थे कि गर्भपात करवा लो। एक लड़का और लड़की तो है। तीसरे बच्चे की क्या जरूरत? क्या खिलाओगी? लेकिन, मां ने मुझे जिंदा रखा।
मैं महाराष्ट्र के धुले जिले के आदिवासी भील समाज से हूं। बचपन में मेरे चारों तरफ अज्ञान, अंधविश्वास, गरीबी, बेरोजगारी और भांति-भांति के व्यसनों का दंश था। मां कमलाबहन मजदूरी करती थीं। 10 रु. मिलते थे। इससे जरूरतें कैसे पूरी होती? इसलिए मां ने देसी शराब बेचनी शुरू की। मैं तब 2-3 साल था। भूख लगने पर रोता तो शराब पीने बैठे लोगों के रंग में भंग पड़ता। कुछ लोग तो चुप कराने के लिए मेरे मुंह में शराब की एक-दो बूंद डाल देते। दूध की जगह दादी भी एक-दो चम्मच शराब पिला देती और मैं भूखा होते हुए भी चुपचाप सो जाता। कुछ दिनों में आदत पड़ गई। सर्दी-खांसी हो तो दवा की जगह दारू मिलती। जब मैं चौथी कक्षा में था, घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर पढ़ने बैठ जाता था। लेकिन, पीने आने वाले लोग कोई न कोई काम बताते रहते। पीने वाले लोग स्नैक्स के बदले पैसे देते थे। उसी से किताबें खरीदीं। 10वीं 95% अंकों के साथ पास की। 12वीं में 90% लाया। 2006 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठा। ओपन मेरिट के तहत मुंबई के सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला। 2011 में बेस्ट स्टूडेंट बना। उसी साल यूपीएससी का फॉर्म भरा। कलेक्टर बना। लेकिन, मेरी मां को पहले कुछ पता नहीं चला। जब गांव के लोग, अफसर, नेता बधाई देने आने लगे तब उन्हें पता चला कि राजू (दुलार से) कलेक्टर की परीक्षा में पास हो गया है। वह सिर्फ रोती रहीं।
-जैसा कि डॉ. राजेंद्र भारूड ने भास्कर के निलेश पाटिल को बताया।
प्रदर्शनकारियाें के हाेर्डिंग लगाना आजादी में दखल
प्रयागराज | सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालाें के नाम-फाेटाे व पते वाले हाेर्डिंग्स लगाने के मामले में इलाहाबाद हाईकाेर्ट ने नाराजगी जताई। लखनऊ में लगे इन हाेर्डिंग्स पर स्वत: संज्ञान लिया अाैर काेर्ट छुट्टी के दिन भी खुली। चीफ जस्टिस गाेविंद माथुर व जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार पर नाराजगी जताते हुए इसे निजी स्वतंत्रता में दखल बताया।-विस्तृत देश विदेश पेज
होली के अगले ही दिन बारिश-ओले के आसार
जयपुर | हाेली पर माैसम साफ रहने के बाद 11 व 12 मार्च काे प्रदेश में फिर से माैसम का मिजाज बिगड़ने के अासार हैं। इस दाैरान एक दर्जन जिलाें में कहीं-कहीं बारिश-अाेले गिरने का अनुमान है। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ के चलते राज्य के पश्चिमी-पूर्वी इलाकाें में बूंदाबांदी हाेगी। जयपुर में बीती रात पारा 12.7 डिग्री दर्ज हुअा। ज्यादातर शहराें में रात का पारा 15 डिग्री से कम ही रहा।
अमेजन भारत का माेस्ट डिजायर्ड इंटरनेट ब्रांड बना
नई दिल्ली | अमेजन भारत का मोस्ट डिजायर्ड इंटरनेट ब्रांड चुना गया है। टीआरए रिसर्च सर्वे के मुताबिक गूगल नंबर दो, फेसबुक नंबर तीन पर है। वहीं जोमैटो चौथे, गूगल प्ले पांचवें आैर ओला छठे नंबर पर है। सर्वे में शामिल 30 इंटरनेट ब्रांड में 16 भारतीय, 12 अमेरिकी और 2 चीनी हैं।
सीएए के खिलाफ आतंकी हमला करानेकी फिराक में थे पति-प|ी, गिरफ्तार
नई दिल्ली | दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खुरासान प्रोविन्स (आईएसकेपी) मॉड्यूल से कथित तौर पर जुड़े कश्मीरी दंपती को हिरासत में लिया है। डीसीपी (स्पेशल सेल) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि जामिया नगर से जहांजेब सामी और उसकी प|ी हिना बशीर बेग को पकड़ा गया है। दोनों श्रीनगर के रहने वाले हैं। यह सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में मुस्लिम युवाओं को उकसाकर आतंकी हमले करना चाहते थे। पुलिस को इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और जिहादी दस्तावेज भी मिले हैं।
सूत्रों ने बताया कि सामी साइबर स्पेस में सक्रियता के चलते खुफिया एजेंसियों के निशाने पर आ गया था। वह अफगानिस्तान में आईएसकेपी के टॉप लीडर हुजैफा बकिस्तानी के संपर्क में था। पूछताछ में जहांजेब ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर कई ग्रुप्स में सक्रिय रहकर मुस्लिम युवकों को सीएए के खिलाफ हिंसा करने के लिए भड़का रहा था। सूत्रों ने बताया कि उसने फिदायीन हमले को अंजाम देने के लिए हथियार जुटाना भी शुरू कर दिया था। हिना भी सोशल मीडिया पर आईएस का समर्थन करने वाले हैंडल पर सक्रिय थी। वह हमले के लिए युवकों की तलाश कर रही थी।
पंचायत चुनाव की रंजिश में फायरिंग, तीन पर केस दर्ज
भास्कर संवाददाता. फूलिया कलां/भीलवाड़ा
फूलिया कलां थाना क्षेत्र के तस्वारिया बांसा गांव के बस स्टैंड पर बाइक पर अाए लाेगाें ने एक दुकान पर देशी कट्टाें से फायरिंग कर दी। इससे लाेग दहशत में अा गए। फायरिंग सरपंच चुनाव काे लेकर रंजिश के कारण हाेने की बात सामने अाई है।पुलिस के अनुसार तस्वारियां बांसा के पूर्व सरपंच शंकरलाल गुर्जर ने अजमेर के सरवाड़ थानांतर्गत पिपराेली निवासी धनसिंह पुत्र गजराज सिंह राजपूत, तस्वारिया बांसा निवासी भंवरसिंह पुत्र याेगेन्द्रसिंह राजपूत अाैर एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपाेर्ट दर्ज करवाई है। हैड कांस्टेबल भाैरेंलाल मीणा ने बताया कि रविवार काे दाेपहर करीब 2 बजे शंकरलाल बस स्टैंड पर था। पास ही तस्वारिया बांसा के राकेश पुत्र रामप्रसन्न सोमानी की दुकान में 5-6 बार फायरिंग होने की आवाज आई तो शंकरलाल अाैर लोग दुकान की तरफ भागे। वहां काली बाइक पर एक व्यक्ति बैठा था। वहीं धनसिंह राजपूत अाैर भंवर सिंह राजपूत के हाथों में देशी कट्टे थे। धनसिंह ने कहा कि तुम लोगों ने मेरी बहन को सरपंच चुनाव में हरा दिया है। मैं 6 महीने में तुम्हें मारकर दुबारा चुनाव करवा दूंगा। इतना कहकर तीनों लाेग बाइक पर बैठकर कादेड़ा रोड पर भाग गए।
छर्रे लगने से दुकान की दीवार पर बने छेद
पूर्व सरपंच शंकरलाल गुर्जर के अनुसार दुकान के पीछे की दीवार पर छर्रे लगने से छेद हो गए। वहां दीवार के पास रखे सामान पर भी छर्रे लगने के निशान थे। दुकान में छर्रे के टुकड़े पड़े थे। दुकान मालिक राकेश सोमानी ने भी पड़ाेसियों के घर में छिपकर जान बचाई।
प्रदेश में 32,118 घरों का सर्वे, 303 के सैंपल लिए
नई दिल्ली/तिरुअनंतपुरम/जयपुर | देश में रविवार को काेराेनावायरस (कोविड-19) के 6 नए मामले सामने आए। पांच मामले केरल में मिले, जिनमें से तीन मरीज हाल ही में इटली से लौटे हैं। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है। अब देश में कुल 40 मरीज हाे गए हैं। अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विदेशी यात्रियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, जयपुर में इटली निवासी पति-प|ी के काेराेना से पीड़ित मिलने अाैर संदिग्धाें के अस्पतालाें में पहुंचने के िसलसिले के बीच प्रदेश में गठित 615 चिकित्सा टीमाें ने 32,118 घराें का सर्वे किया है। प्रदेश में अब तक 303 संदिग्धाें के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 300 निगेटिव मिले हैं। एक का परिणाम अाना बाकी है, जबकि दाे पीड़ित इटली के दंपती पर्यटक है। बता दें कि इटली के 26 लाेगाें का दल प्रदेश के झुंझुनूं, जाेधपुर, बीकानेर, उदयपुर, जैसलमेर में भ्रमण करता हुअा 28 फरवरी काे जयपुर पहुंचा था। इनमें से पति-प|ी काेराेना से पीड़ित मिले, जबकि 14 गुड़गांव में पीड़ित पाए गए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट नाराज
राणा कपूर राेशनी
प्रियंका गांधी से खरीदी पेंटिंग : भाजपा
भाजपा ने अाराेप लगाया है कि राणा कपूर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से 2 कराेड़ रुपए में पेंटिंग्स खरीदी थी। भाजपा अाईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट में कहा कि भारत में हर वित्तीय अपराध ‘गांधीज’ से जुड़ा हाेता है। राणा ने प्रियंका की पेंटिंग्स खरीदी। उधर, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पेंटिंग की बिक्री की राशि चेक से ली गई थी अाैर प्रियंका गांधी के 2010 के अायकर रिटर्न में इसकाे नियमानुसार घाेषित किया गया है।
सीबीअाई ने दर्ज िकया भ्रष्टाचार का केस
सीबीअाई ने राणा कपूर अाैर कपूर परिवार की कंपनी डूएट अर्बन वेंचर्स इंडिया प्रा. िल. अाैर डीएचएफएल के प्राेमाेटर-डायरेक्टर कपिल वधावन पर साजिश, धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। सीबीअाई सूत्राें के अनुसार कपूर ने वधावन काे यस बैंक के जरिए अार्थिक मदद पहुंचाने के लिए साजिश रची अाैर बदले में वधावन से फायदा उठाया। उधर, यस बैंक संकट के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने जमाकर्ताअाें काे अाश्वस्त किया है कि उनका धन बैंकाें में सुरक्षित है।
लोग कहते थे लड़का भी मां की तरह शराब ही बेचेगा
मान कौर के डांस पर ठहाकों के साथ ताली बजाती राष्ट्रपति की प|ी सविता कोविंद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और स्मृति ईरानी।
मेरी मां शराब बेचती थीं, पीने वाले लोग स्नैक्स के बदले पैसे देते थे, उन्हीं से किताबें खरीदकर मैं पढ़ता रहा और कलेक्टर बन गया
नई दिल्ली | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को महिला दिवस पर देश की 16 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार दिए। यह महिलाओं को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है। सम्मान समारोह के दौरान मंच और हॉल तब ठहाकों से गूंज उठा, जब 104 साल की एथलीट मान कौर की एंट्री हुई। वे मंच पर दौड़ती हुई राष्ट्रपति तक पहुंचीं। सम्मान पाने के बाद राष्ट्रपति के आग्रह पर मान कौर ने डांस भी किया। मान कौर ने 93 की उम्र में बेटे के साथ दौड़ना शुरू किया था। वह 100 साल से ज्यादा उम्र कैटेगरी में विश्वभर में 30 से ज्यादा गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
सूचना
होली के उपलक्ष्य में 9 व 10 मार्च को दैनिक भास्कर कार्यालय में अवकाश रहेगा। अगला अंक 12 मार्च, 2020 को प्रकाशित होगा।
-संपादक
ईडी काे छापे के दाैरान राणा कपूर के घर से 44 कीमती पेंटिंग्स, कई शेल (फर्जी) कंपनियाें के कागजात अाैर 2000 कराेड़ रुपए के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। कुछ दस्तावेजाें से उनकी संपत्ति लंदन में भी हाेने का पता चला है। ईडी लंदन में संपत्ति की खरीद के लिए इस्तेमाल हुए धन के स्रोत की जांच कर रहा है। एक कंपनी से मिले 600 करोड़ रुपए के मामले में कपूर, प|ी बिंदू तथा बेटियों- राखी कपूर टंडन, राेशनी कपूर अाैर राधा कपूर के खिलाफ जांच की जा रही है। जिस कंपनी से रकम िमली, वे उनकी बेटियाें के नियंत्रण में थीं। कंपनी को यह राशि डीएचएफएल से जुड़ी कंपनी से मिली थी।
2000 करोड़ रुपए का निवेश और 44 बेशकीमती पेंटिंग जांच के घेरे में
ईडी की कार्रवाई } मनी लाॅन्ड्रिंग अाैर डीएचएफएल काे 3000 कराेड़ रुपए का ‘बैड’ लाेन मामला
कलेक्टर ने दैनिक भास्कर के पाठकों के लिए लिखी अपने संघर्ष की कहानी...
महिला टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में भारत हारा-पढ़ें स्पोर्ट्स पेज
मंच पर दौड़ती हुई पहुंचीं 104 साल की धावक मान कौर, डांस मूव भी दिखाए; 16 महिलाओं को पुरस्कार
आभार; दो लाख लोगों ने किया अभियान का समर्थन
60 वर्षीय कांग्रेस नेता वासनिक ने शादी की
दिल्ली दंगे } कश्मीर निवासी यह दंपती आईएस से जुड़ा है
ऐतिहासिक सफलता के 23 वर्ष
विशेष खबरें
100
आप पढ़ रहे हैं देश का सबसे विश्वसनीय और नंबर 1 अखबार
मुंबई/नई दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 20 घंटे की पूछताछ के बाद यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर काे रविवार तड़के 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। विशेष पीएमएलए काेर्ट ने उन्हें 11 मार्च तक रिमांड पर भेज िदया है। उधर, ब्रिटिश एयरवेज के विमान से लंदन जाने के लिए छत्रपति शिवाजी एयरपाेर्ट पहुंची राणा की बेटी राेशनी काे इमीग्रेशन विभाग के अफसरों ने रविवार शाम राेक दिया। राेशनी के खिलाफ लुकअाउट नाेटिस जारी है। 62 वर्षीय राणा की गिरफ्तारी मनी लाॅन्ड्रिंग व िवत्तीय गड़बड़ियाें की जांच में सहयाेग नहीं करने पर की गई है। ईडी ने शनिवार को उनकी प|ी बिंदू, तीन बेटियाें- राखी कपूर टंडन, राेशनी व राधा के ठिकानाें पर छापे मारे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि यस बैंक ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. काे करीब 3 हजार कराेड़ रु. का \\\"बैड लाेन\\\' दिया था। अाराेप है कि कर्ज के बदले में 600 करोड़ की घूस दी गई। कपूर की प|ी के खाताें में भी रिश्वत की रकम भेजी गई थी।
‘एक दिन शराब पीने घर आने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि पढ़-लिखकर क्या करेगा? अपनी मां से कहना कि लड़का भी शराब ही बेचेगा। भील का लड़का भील ही रहेगा। मैंने ये बात मां को बताई। तब मां ने संकल्प किया कि बेटे को डॉक्टर-कलेक्टर बनाऊंगी। लेकिन, वह नहीं जानती थी कि यूपीएससी क्या है। लेकिन, मैं इतना जरूर मानता हूं कि आज मैं जो कुछ भी हूं, मां के विश्वास की बदौलत ही हूं।’
12 राज्य | 65 संस्करण
पोर्न वेबसाइट्स पर पाबंदी को लेकर 3 फरवरी से शुरू हुए भास्कर समूह के अभियान को जबरदस्त जनसमर्थन मिला है। अश्लीलता फैलाने वाली वेबसाइट्स पर प्रतिबंध को लेकर दैनिक भास्कर की अपील को 2,00,243 लोगों ने मिस्ड कॉल के जरिए अपना समर्थन दिया है, जबकि 1.18 लाख लोगों ने आॅनलाइन पिटीशन के माध्यम से अपनी सहमति जताई है। अभियान को आगे बढ़ाते हुए भास्कर की ओर से अब प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रतिवेदन सौंपकर पोर्न साइट्स पर प्रतिबंध के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया जाएगा। राज्यों में मुख्यमंत्रियों को भी प्रतिवेदन सौंपकर मांग की जाएगी कि प्रतिबंध की दिशा में राज्य सरकारें भी कार्यवाही करें। साथ ही, पोर्न साइट्स पर पूर्ण पाबंदी के लिए दो लाख लोगों के समर्थन के आधार पर दैनिक भास्कर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा।
पोर्न साइट्स पर पाबंदी को लेकर एक महीने के अभियान के दौरान भास्कर समूह ने 12 राज्यों के 65 संस्करणों में विशेष समाचार, विश्लेषण और आलेख प्रकाशित किए। भास्कर की वेबसाइट, फेसबुक पेज पर आॅनलाइन लिंक और ग्राउंड एक्टिविटीज के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। दैनिक भास्कर समूह उन सभी नागरिकों, लाखों पाठकों और विशेषज्ञों का आभारी है, जिन्होंने इस अभियान में सहयोग दिया और समर्थन किया।
नई दिल्ली | पूर्व केंद्रीय मंत्री अाैर कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक (60) रविवार को रवीना खुराना के साथ विवाह सूत्र में बंध गए। बताया जाता है कि वासनिक और रवीना पुराने मित्र हैं। रवीना एक निजी कंपनी में बड़े पद पर बताई जाती हैं।
न्यूज ब्रीफ
आज खुशियों और ज़िंदगी के जश्न का दिन है। आज होली है। प्रेम और स्नेह के स्पर्श के साथ गुलाल का रंग आज हर चेहरे पर चढ़ने वाला है। आज आपसी कड़वाहट भूलकर खुशियों के रंग में रंग जाने का दिन है। अबीर और गुलाल आज आपके चेहरे पर ज़िंदगी के इंद्रधनुष को उतार देंगे। आप भी खूब होली खेलिए, लेकिन अबीर और गुलाल के साथ। ये आपसी संबंधों को तो मधुर बनाएंगे ही, साथ ही पानी भी बचाएंगे। त्योहार की ये खुशनुमा यादें सालभर आपको नई ऊर्जा देती रहेंगी। तो आइए, अबीर और गुलाल के साथ ज़िंदगी का जश्न मनाते हैं। मिलकर होली मनाते हैं।
सभी पाठकों को होली की
हार्दिक शुभकामनाएं।
-भास्कर परिवार
आज हर चेहरे पर खुशियों का अबीर और गुलाल
कुल पेज 18, मूल्य ~ 4.50 | वर्ष 10, अंक 41, महानगर
भीलवाड़ा, सोमवार, 9 मार्च, 2020 | फाल्गुन, शुक्ल पक्ष-पूर्णिमा, 2076