- Hindi News
- National
- Aasind News Rajasthan News Youth Beaten For Molesting A Student Going To Take Exams
परीक्षा देने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ पर युवक को पीटा
सुरास में गुरुवार को परीक्षा देने जा रही छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी युवक कोटड़ी क्षेत्र के गेगा का खेड़ा का है जो भीम में ठेकेदारी करता है।
एएसआई सुंडा राम ने बताया कि छात्रा बोर्ड परीक्षा देने चेनपुरा जा रही थी। इसी दौरान तरुण ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगा। सहमी छात्रा गांव की ओर भागी। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तरुण को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों की सूचना पर आसींद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक को थाने ले गई।