- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Zakir Hussain Royal Defeated Abdul Kalam Heroes
जाकिर हुसैन रॉयल ने अब्दुल कलाम हीरोज को हराया
हाजी अब्दुल रऊफ मेमोरियल ट्रस्ट की मुस्लिम क्रिकेट लीग की शुरुअात रविवार काे सुखाड़िया स्टेडियम में हुई। आयोजक फजले रऊफ लुत्फी ने बताया कि आठ दिवसीय लीग में आठ टीमें खेल रही हैं। उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष व भीलवाड़ा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने किया।
उद्घाटन मैच डॉक्टर जाकिर हुसैन रॉयल ने एपीजे अब्दुल कलाम हीरोज को 7 विकेट से हराया। एपीजे अब्दुल कलाम हीरोज ने 20 ओवर में 145 रन बनाए। मुश्ताक हुसैन ने 51 रनों की पारी खेली। डॉ. जाकिर हुसैन टीम की ओर से एहसान ने दो विकेट लिए। डॉ. जाकिर हुसैन टीम के इमरान अली ने 72 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान फहीम मुल्तानी ने 28 रन बनाए। हीरोज के अब्दुल सत्तार ने दो विकेट लिए। आयोजक सचिव इरफान मंसूरी ने बताया कि साेमवार काे पहला मुकाबला बहादुर शाह जफर व मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के मध्य हाेगा। दूसरा मैच इकबाल चैलेंजर्स तथा टीपू सुल्तान टाइगर के मध्य खेला जाएगा। कार्यक्रम में अनिल डांगी, पूर्व सभापति मधु जाजू, मंजू पोखरना, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, अनिल छाजेड़, मुबारिक लाैहार, जितेंद्र राजावत, विशाल व्यास, रियाज पठान मौजूद थे। आयोजक इमरान खान बंटी, मोहम्मद उमर पठान, मोहिन खान गांधीनगर ने अतिथियों का स्वागत किया।
विजयसिंह पथिक नगर ने शिव मंडल को हरा जीती स्पर्धा
भीलवाड़ा |लव कुश क्लब वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार काे हुअा। फाइनल में विजयसिंह पथिक नगर ने शिव मंडल को हराया। समापन समाराेह में भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद जरूरी है। क्लब सचिव राैनक शर्मा ने बताया कि पहला सेमीफाइनल बालाजी क्लब बापूनगर व शिव मंडल के मध्य खेल गया। इसमें शिव मंडल ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में विजयसिंह पथिक नगर ने मोदी क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लवकुश क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि छैलबिहारी जोशी, आजाद शर्मा, भाजपा प्रताप मंडल अध्यक्ष अनिलसिंह जादौन, प्रताप मंडल महामंत्री लवकुमार जोशी सहित कई कई लाेग माैजूद रहे।
सुखाडिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मुस्लिम क्रिकेट लीग, जायंट्स क्लब व लॉयंस क्लब की ओर से महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान भी किया।