- Hindi News
- National
- Bhiwadi News Rajasthan News 15 People Arrested For Attempting To Steal At The Fair
मेले में चोरी का प्रयास करते 15 जने गिरफ्तार
काली खोली मेले में श्रद्धालुओं के कीमती सामान को पार करने की फिराक में घूमते या चोरी का प्रयास करते हुए 15 जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि 30 से अधिक संदिग्धों को मेला परिसर से पकड़कर पुलिस की निगरानी में रखवाया गया, ताकि वो किसी वारदात को अंजाम न दे सकें। मेले में इस बार भी लोगों के जेबों से पर्स और चेन गुम होने के मामले सामने आए। कई लोगों के मोबाइल भी भीड़ में गिर गए। पुलिस ने बाबरिया सहित जेबतराशी करने वाली अन्य गिरोहों के 15 जनों को मेला परिसर से गिरफ्तार किया है। तीन दिवसीय मेले की व्यवस्थाओं को संभालने में पुलिस के 900 जवान रात-दिन जुटे रहे।