पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwadi News Rajasthan News 255 People Living In Bhiwadi Without Verification Identified

बिना वेरिफिकेशन भिवाड़ी में रहने वाले 255 लोग चिन्हित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवाड़ी| थोड़े से पैसों के लालच में भिवाड़ी में बिना वेरिफेशन किराएदार रखने वाले मकान मालिकों की अब खैर नहीं। भिवाड़ी पुलिस ने भिवाड़ी में 255 ऐसे मकान खोजे हैं, जहां बिना वेरिफिकेशन के किराएदारों को रखा जा रहा है। अब इनके मकान मालिकों के खिलाफ होली के बाद मामला दर्ज होगा। फूलबाग पुलिस ने रविवार को भिवाड़ी के मटीला, थड़ा, अलवर बाइपास, हाउसिंग बोर्ड सहित शहर की कई कॉलोनियों में जांच की गई जिसमें 255 किराएदार बिना वेरिफिकेशन के पाए गए। सुरक्षा के लिहाज से खतरा होने के चलते इन्हें चिन्हित कर लिया गया है। अब इनके मकान मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज होगा। उल्लेखनीय है कि पुलिस कई बार मकान मालिकों से किराएदारों का सत्यापन कराने की अपील करती है। बावजूद इसके मकान मालिक पुलिस से इनका सत्यापन नहीं कराते जिससे कई बार खतरनाक अपराध भिवाड़ी में छिप जाते हैं।

हमने भिवाड़ी में बिना वेरिफिकेशन रहने वाले 255 लोग चिह्नित कर लिए हैं। इनके मकान मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। कई बार समझाने के बाद भी मकान मालिक बिना वेरिफिकेशन अपने यहां पर किराएदार रख रहे हैं।
-रविंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी, भिवाड़ी
खबरें और भी हैं...