- Hindi News
- National
- Bhiwadi News Rajasthan News 27 Boxes Of Illicit Liquor Caught From Warehouse Built In Ruins Haveli
खंडहर हवेली में बने गोदाम से 27 पेटी अवैध शराब पकड़ी
भिवाड़ी| सांथलका गांव में एक पुरानी खंडहर हाल हवेली में आबकारी विभाग ने अवैध शराब का गोदाम पकड़ा है। टीम ने यहां से 27 पेटी विभिन्न ब्रांड की हरियाणा मार्का शराब बरामद की। विभाग के पीओ उदयसिंह सोलंकी ने बताया कि सांथलका में एक खंडहर हवेली के कमरे में अवैध शराब का गोदाम बना था। यहां से 11 पेटी ओसी ब्लू बोतल की, नौ पेटी ओसी ब्लू अद्धा, दो पेटी एमसीडी अद्धा, पांच पेटी किंगफिशर बीयर की बरामद हुई हैं। शराब का यहां अवैध रुप से भंडारण किया गया था। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।