बस स्टैंट पर रिटायर्ड फौजी की मौत
कस्बा स्थित बस स्टैण्ड पर बुधवार को बस यात्री रिटायर्ड फौजी एकाएक बेहोश होकर गिर गया। जिसे अन्य यात्रियों ने कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक मुनीराम पुत्र रामजीलाल उम्र 58 साल निवासी पीथनवास जिला रेवाड़ी हरियाणा बुधवार को अचानक बस स्टैण्ड पर अचेत होकर गिर गया। जिसे अन्य यात्रियों ने हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर मेडिकल बोर्ड से हॉस्पिटल में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।