पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
भिवाड़ी | पुलिस ने जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल पांच हजार के इनामी बदमाश सतवाड़ी निवासी जुबेर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्ष 2018 से फरार चल रहा था। भिवाड़ी थाने की स्पेशल टीम के इंचार्ज पवन कुमार के नेतृत्व में भरतपुर जिले की पहाड़ी तहसील के गांव सतवाड़ी में गुरुवार सुबह दबिश दी। आरोपी के खिलाफ भिवाड़ी के फूलबाग थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज है। जबकि अन्य जिलों में इसके खिलाफ कुल 15 मामले वाहन चोरी व लूट के दर्ज हैं।