पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwadi News Rajasthan News Accused Of Cheating In The Name Of Selling Pipes Presented In Court Sent To Jail

पाइप बेचने के नाम पर ठगी करने का आरोपी कोर्ट में पेश, जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवाड़ी| भिवाड़ी की यूआईटी फेज थर्ड थाना पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किए गए एक फर्जी पाइप विक्रेता को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाने में खिदरपुर गांव निवासी एक जने ने ठगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि खिदरपुर गांव निवासी रहमान खान ने 18 फरवरी को मामला दर्ज कराया था कि उसकी फर्म को भिवाड़ी में पाइप लाइन डालने को ठेका मिला था। उसे पाइप खरीदने थे। उसने ऑनलाइन सर्च कर इंडिया मार्ट साइट से एक पाइप विक्रेता से संपर्क किया। जिससे उसने 40 लाख के पाइप खरीदने का सौदा किया। पाइप विक्रेता ने सौदे की दस फीसदी राशि एडवांस में मांगी। जिस पर उसने उसके खाते में चार लाख रुपए जमा करा दिए। उसके बाद उसका फोन बंद आने लगा। जिस पर उसे अपने साथ हुई ठगी का अंदेशा हुआ और उसने आरोपी गिर्राज शर्मा पुत्र लादूराम शर्मा निवासी 55 श्रीजीनगर, दुर्गापुरा जयपुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोपी गिर्राज ने शर्मा स्टील कंपनी जयपुर के नाम से फर्म बना रखी थी और वह लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता था। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश में दो और पाली में एक और इसी तरह की ठगी का मामला दर्ज है। जिस पर उसे एमपी पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। िजसे बाद में पाली पुलिस अपने मुकदमें में गिरफ्तार करके लाई।
खबरें और भी हैं...