पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwadi News Rajasthan News Agrasen Circle Construction Demands Approval

अग्रसेन सर्किल निर्माण की स्वीकृति की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रवाल समाज द्वारा श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली का स्थानीय हाेटल में स्वागत किया गया अाैर अग्रसेन सर्किल निर्माण के लिए पत्र साैंपा गया। मंत्री ने अग्रवाल समाज के सदस्याें काे जल्द ही अग्रसेन सर्किल संबंधी स्वीकृति दिलाए जाने का अाश्वासन दिया।

मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा भिवाड़ी में विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। एसपी कार्यालय शुरू हाे चुका है अाैर जल्द ही एसडीएम अाैर एडीएम कार्यालय की स्थापना की जाएगी। अग्रवाल महासभा अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि भिवाड़ी माेड का नामकरण अग्रसेन सर्किल रखने की मांग श्रम मंत्री से की गई है। स्वीकृति मिलने के बाद चाैराहे का साैंदर्यीकरण अग्रवाल महासभा द्वारा कराया जाएगा। मंत्री काे ज्ञापन देने वालाें में दीपचंद तायल, रामकुमार सरपंच, महासचिव हिमांशु सिंघल, कोषाध्यक्ष रुपेश सर्राफ, आनंद अग्रवाल, सुनील तायल, सुनील बंसल, राजकुमार गोयल, प्रमोद गोयल, मनोज जैन, योगेश जैन, मनीष अग्रवाल, शैलेंद्र सिंगल, अशोक मित्तल, सुनील बंसल, सुनीत जैन, राजकुमार गोयल, मनोज गुप्ता, विजय सिंघल, नरेंद्र गोयल, पंकज अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, नीरज झालानी, नेमीचंद शामिल रहे।

भिवाड़ी. श्रम राज्यमंत्री काे ज्ञापन देते अग्रवाल महासभा के पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...