बाबा माेहनराम की परिक्रमा लगाई
भिवाड़ी. खाेली धाम में बाबा माेहनराम की परिक्रमा लगाते श्रद्धालु।
भिवाड़ी | भारत विकास परिषद द्वारा बाबा मोहनराम खोली धाम की 92 वीं परिक्रमा का मनमोहक आयोजन किया गया। परिक्रमा के संयोजक घनश्याम जोशी-सरोज जोशी, श्रीकृष्ण जोशी-मोनिका जोशी, अनिल गुप्ता-सरोज गुप्ता रहे। भारत विकास परिषद के परिक्रमा प्रमुख संजीव अग्रवाल ने सभी को होली अाैर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। चीन से आने वाले रंग व गुलाल का बहिष्कार कर बेसन, हल्दी, चंदन व फूलों से होली का त्योहार मनाने का आह्वान किया। रास्ते में भिवाड़ी व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, सचिव हंसराज रुस्तगी, परिक्रमा प्रभारी सुशील शर्मा व अर्जुन गुप्ता ने शीतल पेय की व्यवस्था की। इस दाैरान युवा मंच अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, बीएमए से विक्रम राजावत, बलराम जोशी, अर्जुन रावत, डॉ. अनील यादव, रंजीत रस्तोगी, अक्षय रावत, पारस शर्मा, मनोहर जेठानंदानी, हरिशंकर शर्मा, भगवत गोयल, सुभाष शर्मा, डॉ. सतीश तंवर, खेम गुप्ता, सोनू पंडित, रोमेश पांडे, संदीप शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, तुलसीराम शर्मा, सचिव कैलाश जोशी, केके झा, रविंदर सिह, केके बिस्ट, रमेश रावल अादि माैजूद रहे।