पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwadi News Rajasthan News Big Demand Of Bhiwadi Fulfilled Adm Office Will Open Tijara College Will Now Be Up To Pg

भिवाड़ी की बड़ी मांग पूरी, एडीएम आफिस खुलेगा, तिजारा कॉलेज अब पीजी तक होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहरोड़ मिडवे फिर होगा शुरु

बहरोड़| विधानसभा में शुक्रवार को अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक बलजीत यादव ने बहरोड़ मिड-वे को पुन: चालू करने की मांग उठाई। जवाब देते हुए पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने बहरोड़ मिड-वे को पुन: चालू करने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही नई पर्यटन नीति जारी करेगी। बहरोड़ मिड वे सहित अन्य 16 इकाइयों को चालू करने की कार्य योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा सरकार ने बहरोड़ में बस स्टैंड के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग भी शुक्रवार को पूरी कर दी। विधायक बलजीत ने इसके लिए मांग उठाई थी।

सीएम ने विधानसभा में जिले के लिए की घोषणाएं

तिजारा विधायक के थड़ा स्थित कार्यालय पर मिठाई बांटते कार्यकर्ता।

अलवर| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में कई घोषणाएं करते हुए जिले को बड़ी सौगातें दी। सीएम ने भिवाड़ी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय आैर इंडोर स्टेडियम के साथ तिजारा में राजकीय कॉलेज को क्रमोन्न्त कर स्नातकोत्तर करने की बड़ी घोषणा की। तिजारा विधायक संदीप यादव ने बताया कि भिवाड़ी में जिला स्तर के विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं लेकिन प्रशासनिक स्तर का कोई अधिकारी यहां नहीं बैठ रहा था। एसपी कार्यालय खोले जाने के बाद इसकी काफी जरूरत यहां महसूस की जा रही थी। यह मांग भी मुख्यमंत्री ने पूरी कर दी है। भिवाड़ी में अब अतिरिक्त जिला कलेक्टर का कार्यालय खुलेगा। भिवाड़ी में पिछले काफी समय से लंबित पड़े स्टेडियम के निर्माण को भी गति मिलेगी। सीएम ने भिवाड़ी में इंडोर व आउटडोर स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की है। इंडोर स्टेडियम के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की गई है। घोषणा पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। विधायक के थडा स्थित कार्यालय पर मिठाई बांटी गई।

सीमए ने मालाखेड़ा, कठूमर व रामगढ़ में भी कॉलेज खोलने व कठूमर में आईटीआई स्किल सेंटर की स्थापना की घोषणा की। इसके अलावा अलवर में स्टेट हाइवे 35 महुवा-मंडावर-गोविंदगढ़ सड़क के लिए 35 करोड़, थानागाजी में पीजी स्तर पर केमेस्ट्री व राजनीति विज्ञान और राउमावि अंगारी थानागाजी, तिलवाड़ में विज्ञान संकाय खोलने की घोषणा भी की।
खबरें और भी हैं...