पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tijara News Rajasthan News Celebrated The Death Anniversary Of Savitribai Phule

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिजारा| कस्बे के सैनी माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को समाज सुधारक एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 123वीं पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर तेजपाल सैनी ने बताया कि सैनी ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज व महात्मा ज्योतिबा फुले यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष सैनी ने की। अतिथियों सहित उपस्थित लोगों ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बिशम्बर सैनी, उमेश सैनी, चन्द्रेश सैनी, सुभाष सैनी, महेंद्र सैनी व फूलसिंह सैनी सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...