- Hindi News
- National
- Tijara News Rajasthan News Children Took Out Dandi March On The Birth Anniversary Of Mahatma Gandhi The Father Of The Nation
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती वर्ष पर बच्चों ने निकाला दांडी मार्च, स्कूल में सर्वधर्म सभा हुई
कोटकासिम. उपखंड कार्यालय से दांडी यात्रा को रवाना करते अतिथिगण।
कोटकासिम| कस्बे में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर विद्यार्थियों ने दांडी मार्च निकाला। जानकारी के अनुसार उपखण्ड मुख्यालय के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने गुरुवार को दांडी यात्रा निकाली जिसे उपखण्ड अधिकारी धीरेंद्र सोनी ने रवाना किया। इस दाैरान तहसीलदार भरतलाल कटारा, एसीबीईओ सतीश शेखावत, लाल सिंह, प्रधानाचार्य योगेश शर्मा, प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा, अनिल रोहिल्ला, बुद्धिप्रकाश सैनी, राजेश कुमार अादि मौजूद रहे।
तिजारा : कस्बे के राउप्रावि नं. एक में गुरूवार को सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ कर सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम खेमाराम यादव व अध्यक्षता सीबीईओं हरीश कुमार गुप्ता ने की। इस दाैरान संयोजक देशपाल, सुरेंद्र, विनोद, चन्द्रकांता अादि माैजूद रहे।