पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwadi News Rajasthan News Councilors39 Pain Stray Animals Have Become A Problem In Every Ward No One Is Going To Listen From Bida To The City Council Roads Are Also Broken

पार्षदाें का दर्द-हर वार्ड में आवारा पशु बने हैं परेशानी, बीडा से लेकर नगर परिषद तक कोई सुनने वाला नहीं, सड़कें भी टूटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में जनसमस्याअाें अाैर उनके समाधान काे लेकर दैनिक भास्कर ने 8 पार्षदाें के साथ परिचर्चा की। परिचर्चा में पार्षदाें ने सीवर अाैर पानी की लाइन एक साथ बिछाए जाने से अा रहे गंदे पानी, सड़काें की खराब हालात, उड़ती धूल, अावारा पशु, बंदराें का अातंक, सफाई कर्मचारियाें की कमी की वजह से गंदगी, बीडा अाैर अावासन मण्डल के खाली प्लाॅट में बने कचराघर की समस्या काे रखा। परिचर्चा में पार्षद बाेले कि उक्त समस्याअाें से अधिकारियों काे अवगत कराया है, लेकिन अधिकारी माैके पर निरीक्षण करने भी नहीं अाते।

मंडल के फ्लैट्स में बसे हैं अवैध किराएदार-मिथलेश

वार्ड नं. 12, क्षेत्र-मंशा चाैक, अरावली िवहार, गांधी कुटीर

मेरे वार्ड में राजस्थान अावासन मण्डल द्वारा निर्माण कराए गए फ्लैट अभी तक खाली पड़े हैं। जिनमें किराएदार अवैध रूप से बिना किसी सत्यापन के रह रहे हैं। क्षेत्र में चाेरी अाैर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। सड़काें पर अवैध रूप से पार्किंग की समस्या भी बनी हुई है। सीवर लाइन अधूरी हाेने की वजह से खुली नालियाें में गिर रही हैं। जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है, गंदगी की वजह से बीमारियां पनपती हैं। इस संबंध में अावासन मण्डल के अधिकारियों काे कई बार पत्र लिखकर अाैर व्यक्तिगत रूप से बताया है लेकिन वे माैके पर अाकर समस्या नहीं देखते। हमारे क्षेत्र में सरकारी सोसायटी हैं जिनमें सफाई कर्मचारी नहीं अाते, जिसकी वजह से कचरा बिखरा रहता है।

बीडा पिला रहा गंदा पानी, चर्म राेग फैल रहा-माेहिनी विजय

वार्ड नं. 14, क्षेत्र-गुलमाेहर पार्क, स्काई व्यू, राजीव गांधी एंकलेव

मेरे वार्ड में बीडा के राजीव गांधी एन्क्लेव में 140 फैमिली रहती हैं। अधिकारियों की कोताही से बाेरिंग, सीवर टैंक अाैर लाइट पैनल एक ही जगह बने हैं। इनसे खतरा है। सोसायटी में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। बाेरिंग से पानी में विभाग की टंकी में भरता है। उसमें 2 फीट मिट्टी जमी है। यह नलों से घरों में पहुंचती है। लोगों के अारअाे अाैर वॉशिंग मशीन खराब हाे गए हैं। सोसायटी-वासियों को चर्म राेग हाे रहे हैं। लाेगों ने बीडा अधिकारियाें से मिल समस्या बताई, समाधान नहीं हुअा। वे लोग मेरे पास भी आए तो मैंने बीडा अधिकारियाें से मिलने का समय फाेन से मांगा ताे उन्होंने कहा कि हमारे पास इस विषय का एक्सपर्ट नहीं है, किसी काे भेजकर समस्या दिखवा लेते हैं।

घराें के अागे अतिक्रमण, वाहन निकलना मुश्किल-निहाल सिंह

वार्ड नं.17, क्षेत्र- सेक्टर 7

मेरे वार्ड में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। लाेगाें ने घराें के अागे रैंप व फेंसिंग के जरिये फुटपाथ काे घेर लिया है। सड़क पर एक वाहन भी नहीं निकल पाता। सेक्टर की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं व गड्ढों में बदल चुकी है। वाहनों के साथ धूल उड़ती है। नगर परिषद काे सड़क बनवाने का प्रस्ताव भेजा है। दूसरी समस्या सीवरेज की है। नप के पास इसकी सफाई का टेक्निकल स्टाफ अाैर उपकरण नहीं है। सामान्य कर्मचारी इस काम में लगाए हैं। वे सफाई नहीं कर पाते व सीवर की समस्या बनी रहती है। इसी तरह आवासन मंडल द्वारा स्कूल के लिए आरक्षित 1600 वर्गमीटर जमीन चारदीवारी न हाेने से कचरा पात्र बन गई है। बेसहारा पशु बैठे रहते हैं। मंडल से चारदीवारी बनवाने के लिए पत्र लिखकर मांग की है।

पार्क सौंदर्यीकरण में बीडा ने दिखाई लापरवाही-बाला देवी

वार्ड नं.22, क्षेत्र- सेक्टर 5, 8, 4 का एरिया

मेरे वार्ड में बीडा ने पार्क का सौंदर्यीकरण कराया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियाें ने पार्क सौंदर्यीकरण में लापरवाही दिखाई है, जिसकी वजह से अामजन काे इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत एमएलए से जन सुनवाई में की गई थी। एमएलए ने निरीक्षण भी किया। सेक्टर 1 से 9 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है, यहां की अाबादी अभी 10 हजार है, भविष्य में यहां अाबादी बढ़ेगी, इसे देखते हुए नगर परिषद की खाली पड़े 1700 वर्गमीटर के प्लाॅट पर पीएचसी खुलनी चाहिए। डेढ़ साल से हाई मास्ट का पाेल खड़ा हुअा है, लेकिन उस पर अभी तक लाइट नहीं लगी है, जिसकी वजह से अामजन काे अंधेरे से हाेकर गुजरना पड़ता है।

बंदराें का अातंक, इन्हें पकड़कर बाहर छाेड़ना चाहिए-किशन

वार्ड नं.23, क्षेत्र-अालमपुर स्थित बाबा माेहनराम मंदिर से कन्हैया चाैक तक

वार्ड में सीवर व पानी की लाइन एक साथ हाेने से गंदा पानी नलों से आ रहा है। अफसर ध्यान नहीं दे रहे। हर राेज कहीं न कहीं सीवर उफनता रहता है। पीने के पानी में मिट्टी अाती है। बीडा अफसरों को बोलो तो वे कर्मचारियों की कमी बता पल्ला झाड़ लेते हैं। दूसरी समस्या आवारा पशुअाें की है। कुछ लोग इनका दूध निकालकर बाहर छोड़ देते हैं। नप पकड़ती नहीं है। ये लोगों पर हमले करते रहते हैं। पशुपालकाें काे नाेटिस देना चाहिए। बंदराें की समस्या तो एमएलए की जन सुनवाई में भी उठ चुकी। अायुक्त ने टीम बुलाकर बंदर पकड़वाने का अाश्वासन दिया। लेकिन कुछ नहीं हुआ।

पार्काें का सौंदर्यीकरण हाेना चाहिए-भाग्यवती यादव

वार्ड नं. 25, क्षेत्र- सेक्टर 9 अाैर सेक्टर 6 का कुछ भाग

मेरे वार्ड में बीडा के खाली प्लाॅट आवारा पशुओं का ठिकाना बने हैं। बीडा प्लॉट मालिकों को नोटिस दे निर्माण या चारदीवारी कराए। आवारा पशुओं के कारण लोग चोटिल हो जाते हैं। एक पार्क के ऊपर से हाई-टेंशन लाइन गुजर रही है जो हादसों की वजह है। प्राइमरी स्कूल की जमीन भी कचराघर बन गई है। ग्रीन बेल्ट गाेबर डालने की जगह बन गई है। बंदरों की समस्या है। गाैरवपथ पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान वालों ने फुटपाथ घेर रखा है। बीडा के तीन पार्क बदहाल हैं और बाउंड्री जर्जर है। इनका सौंदर्यीकरण हाे। पार्क-सड़कों पर साेलर लाइट लगें। क्षेत्र की सारी सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। इनसे उड़ती धूल प्रदूषण का कारण है। नप अधिकारियों ने 5 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई, दाे ही अाते हैं, जबकि नियमित सफाई के लिए 10 सफाई कर्मचारियाें की जरूरत है।

समतल चाैक पर पुलिया बनने से कई समस्या-संजय कराहना

वार्ड नं.27, क्षेत्र-नंगलिया गांव

मेरे वार्ड में एनएच 71 बी पर समतल चाैक पर बनी पुलिया की वजह से दिन भर जाम लगा रहता है। बड़े वाहन इसमें फंस जाते हैं। नीचे राेड़ पर पानी भरा जाता है। गांव में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात को अंधेरा रहता है। गांव को आने-जाने वाली इकलौती सड़क भी कच्ची है। यहां सफाई कर्मचारी तो आते ही नहीं। सुपरवाइजर काे फाेन करो तो भी सफाई नहीं हाेती। अभी तक सीवर नहीं बिछी है। मुख्य नाला संकरा है। अाबादी का दबाव ज्यादा होने से नाला अाेवरफ्लाे रहता है। इसे बड़ा करने की जरूरत है। समतल चाैक पर थाेक सब्जी मंडी के कारण जाम रहता है। स्कूली बसें फंसने से बच्चे स्कूल के लिए लेट हाे जाते हैं। अस्पताल की एंबुलेंस भी अटक जाती हैं। बीडा अाैर नगर परिषद काे जल्द मंडी काे शिफ्ट कर देना चाहिए।

सड़क के नाम पर कच्चे रास्ते, नाली न हाेने से जलभराव-श्वेता चंदेला

वार्ड नं. 30, क्षेत्र- अावासन मंडल सेक्टर एक

मेरे वार्ड में सीवर लाइन बिछ चुकी है, लेकिन अभी तक चालू नहीं हुई है। सीवर नालियाें में जाने से गंदगी रहती है। अावारा पशु भी सड़काें पर घूमते रहते हैं, जिसकी वजह से दुर्घटना की अाशंका रहती है। ट्रैक्टर से सफाई वाले अाते हैं अाैर सुबह से शाम तक बैठकर चले जाते हैं। सफाई नहीं करते। एसअाई से बाेलें ताे सुपरवाइजर पर डाल देता है, लेकिन सफाई की समस्या हल नहीं हाेती। क्षेत्र में सड़काें की हालत बहुत खराब है। नाली भी नहीं हैं जिसकी वजह से बारिश के दिनाें में जलभराव हाे जाता है। क्षेत्र के राम वाटिका पार्क अाैर राेस पेटल का सौंदर्यीकरण नगर परिषद काे कराने के लिए पत्र लिखा है।

भिवाड़ी. दैनिक भास्कर कार्यालय में परिचर्चा करते पार्षद।
खबरें और भी हैं...