- Hindi News
- National
- Tapukda News Rajasthan News Dead Body Of Unknown Person Found Behind Shops Was Several Days Old
दुकानों के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, कई दिन पुराना था
टपूकड़ा| कस्बे के मुख्य मार्ग के पास कई दिन से पड़ा शव बरामद हुआ है। पहचान नहीं होने से पुलिस ने शव टपूकड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि पीएनबी बैंक के पास दुकानों के पीछे बदबू आने के बाद लोगों ने जाकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया गया है। मृतक के पास एक मोबाइल बरामद हुआ लेकिन लॉक होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव कई दिन पुराना है। उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रहे हैं।