पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शीतला माता का मेला व कुश्ती दंगल 16 काे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिजारा| कस्बे मे बास्योड़ा पर गिरधरकी स्थित शीतला माता का पूजन एवं मेला 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा। शीतलता माता मंदिर के अध्यक्ष दिनेश सैनी ने बताया कि सोमवार को सुबह माता का पूजन किया जाएगा एवं मेले का आयोजन होगा। महिलाओं द्वारा माता के पूजन के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। रविवार की रात को मंदिर मे माता का जागरण होगा। दोपहर बाद कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। कुश्ती दंगल के आयोजक ओम पहलवान ने बताया कुश्ती दंगल का अंतिम कामड़ा 31 हजार रुपए का रखा गया है। दंगल में अच्छे पहलवान आने पर कुश्ती दंगल का कामड़ा बढ़ाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...