- Hindi News
- National
- Bhiwadi News Rajasthan News In Maharishi Ashram Women Will Be Aware Of The Society
महर्षि अाश्रम में महिलाअाें काे जागरुक करते समाज के लाेग।
भिवाड़ी | महर्षि वाल्मीकि रामायण आश्रम में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था युवा एकता टीम के संयोजक नीरज रामपाल ने बताया कि अधिवक्ता मिथुन सिंह, प्रो. डाॅ. साहिल, प्रसादी शाह, रामेश्वर, सुन्दर, सुनील शास्त्री ने समाज की महिला व पुरुषों को कानूनी व महिला शिक्षा की जानकारी दी। संत-महंताें ने समाज के सत्संग कार्यक्रमों में महिला शिक्षा पर जोर देने की बात कही। शिविर में बाबा रामपत शाह, सुरेश, काला महंत, रायपाल, जगदीश, धर्मपाल, काजल, करुणा, पिस्ता, लक्ष्मी, सुरस्ती, पुष्पा, संता देवी मौजूद रहे।