- Hindi News
- National
- Tijara News Rajasthan News Memorandum Submitted To The Subdivision Officer On The Demand For Increasing The Slip And Drug Delivery Window In The Hospital
अस्पताल में पर्ची व दवा वितरण खिड़की बढ़ाने की मांग पर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
तिजारा. पर्ची कटवाने के लिए खिडकी पर लगी रोगियों की भीड़।
तिजारा| मौसमी बीमारियों के चलते तिजारा अस्पताल में रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्ची काउंटर व दवा वितरण खिड़की की संख्या को बढ़ाने की मांग को लेकर पुरुषोत्तम सैनी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से रोगियों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है। चिकित्सालय में दो पर्ची के काउंटर हैं। उनकी व्यवस्था ठीक नहीं है। रोगियों की लाइन लगी रहती है। वहीं एक बार पर्ची कटने के बाद। चिकित्सक को इलाज के लिए दिखाने के बाद पुनः रोगियों को काउंटर से पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि रोगी की एक बार पर्ची काटने के बाद 15-20 दिनों तक वैलिड होनी चाहिए। उस रोगी को उसी रोग के लिये दूसरी पर्ची कटवाना आवश्यक न हो। ज्ञापन में आरोप लगाया कि रोगियों को हर तीसरे दिन नई पर्ची बनवानी पड़ रही है। बेवजह मरीजों को परेशान किया जा रहा है। ज्ञापन में पर्ची काटने के 3 काउंटर खोले जाने, दवाई वितरण के तीन सेंटर खोले जाने व चिकित्सालय में सभी जांच कराए जाने की सुविधाएं, चिकित्सालय में उपलब्ध दवाओं को लिखे जाने की मांग की गई है। इस मौके पर पुरुषोत्तम सैनी एडवोकेट, उमाशंकर शर्मा एडवोकेट, रावत सिंह यादव, बाबूलाल यादव, घनश्याम वर्मा, कुलदीप अहूजा, राम चौधरी, इंद्रपाल कसाना, पवन गुर्जर, ओम प्रकाश अकेला अादि उपस्थित थे।