- Hindi News
- National
- Bhiwadi News Rajasthan News Mother Came To Life In Depression Due To Depression From Second Daughter
दूसरी बेटी हाेने से डिप्रेशन में अाई मां ने 10वीं मंिजल से कूदकर दी जान
भिवाड़ी| दूसरी बेटी हाेने से अवसाद में चल रही एक 32 साल की महिला ने रविवार सुबह अाशियाना अांगन साेसायटी के 10वें फ्लाेर से कूदकर जान दे दी। घटना से पहले महिला की अपने पति से हाेली पर ससुराल जाने काे लेकर बहस भी हुई। इससे पहले िक पति कुछ समझ पाता महिला फ्लैट की बाहर से कुंदी लगा छलांग लगा दी। गंज िकशनगढ़बास िनवासी सीए पुष्कर गुप्ता परिवार सहित अाशियाना अांगन साेसायटी के एम टू टावर में फ्लैट नंबर 207 में रहते हैं। वह िभवाड़ी में ही प्रेक्टिस करते हैं। पुष्कर की शादी वर्ष 2014 में मीना से हुई थी। िजससे उन्हें वर्ष 2015 में एक बेटी हुई। वर्ष 2018 में उनके दूसरी बेटी भी हुई। पुष्कर का कहना है कि मीना दूसरा बेटा चाहती थी। लेकिन बेटी हाेने से वह अवसाद में चली गई। परिजनाें एवं िरश्तेदाराें ने मीना काे कई बार इसके िलए समझाया भी। पुष्कर ने हाेली की छुट्टी हाेने पर शनिवार काे मीना से गांव चलने के िलए कहा। मीना ने पहले ताे मना कर िदया। बाद में हामी भर दी। रविवार सुबह उठने के बाद दाेनाें ने साथ चाय पी। इसके बाद गांव जाने की प्लानिंग करने लगे। मीना ने हाेली साेमवार की हाेने पर अगले िदन जाने की कहा। इस पर दाेनाें में िफर से बहस हाे गई। इसके बाद मीना ने घरवालाें काे फ्लैट के अंदर बंद कर बाहर से कुंदी लगा दी। इसके बाद 10वीं मंिजल पर चढ़कर छलांग लगा दी। िजससे उसकी माैत हाे गई।
दूसरी मंजिल पर रहता था परिवार, 10वीं पर जाकर जान दी : मीना की मां भी िपछले िदनाें से उसके घर पर ही रह रही थी। उसने भी अपनी बेटी काे काफी समझाइश की। रविवार काे पति से बहस के बाद मीना ने मां अाैर पति काे फ्लैट के अंदर बंद कर बाहर से कुंदी लगा दी। मीना दूसरी मंजिल पर रहती थी। वह गुस्से में 10वीं मंजिल पर पहुंची अाैर वहां से कूदकर जान दे दी। फूलबाग थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनाें काे साैंप िदया। मृतका के िपता खैरथल िनवासी श्रीराम गुप्ता ने पुलिस काे िदए बयान में बताया िक मीना काे दाे बेटी हाेने के बाद से उसकी िदमागी हालत बिगड़ी हुई थी। िजससे वह अवसाद में चली रहती थी।
मृतका के परिजनाें ने आत्महत्या का मामला दर्ज कराया है। बयान ले िलए गए हैं। इसी अाधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- खेमाराम यादव, एसडीएम, तिजारा