पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गंदगी से बुजुर्ग लोगों का जीना मुहाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवाड़ी| शहर के आशियाना विलेज स्थित सीनियर सिटीजन की सोसायटी उत्सव के समीप खाली पड़ी सरकारी जमीन इन दिनों डंपिंग यार्ड बनी हुई है। यहां पिछले काफी समय से कचरा डाला जा रहा है। उसमें कुछ लोग आग भी लगा देते हैं। इससे यहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है। मामले को लेकर यहां के आवासी नगरपरिषद व बीडा को भी सूचित कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उत्सव आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उक्त जमीन के समीप ही हाउसिंग बोर्ड की खाली जमीन पर गंदा पानी जमा है, जिससे भी हालात नारकीय हो रहे हैं।
खबरें और भी हैं...