पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwadi News Rajasthan News One Arrested With Stolen Bike And Country Baggage During Blockade

नाकेबंदी के दौरान चोरी की बाइक व देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

किशनगढ़बास| पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की चोरी की बाइक पकड़ी। पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह पुत्र भानसिंह निवासी फूटाकी भरतपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया। थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मोठूका चौराहे पर वाहन चैकिंग कर रही थी कि इस दौरान एक बिना नंबरी बाइक को रूकवाया। पुलिस को देखकर सवार बाइक छोड़कर खेत की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार को पकड़ लिया एवं तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा मिला। पुलिस ने अनुसार बिना नंबर की पकड़ी गई बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह को चोरी की बाइक व अवैध देशी कट्टा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें और भी हैं...