पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwadi News Rajasthan News Opposition To Increase Court Fees On Advocates Lawyers Submitted Memorandum To Sdm

वकालतनामे पर कोर्ट की फीस बढ़ाने का विरोध, वकीलों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटकासिम. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अभिभाषक संघ के सदस्य।

कोटकासिम | बार संघ के सदस्यों ने उपखण्ड अधिकारी धीरेंद्र सोनी को ज्ञापन सौप राज्य सरकार द्वारा अधिवक्ता कल्याण कोष संशोधन विधेयक 2020 में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के विपरीत वकालतनामा कोर्ट फीस व वेलफेयर आजीवन सदस्यता को मनमाने रूप से बढाने पर विरोध किया। जानकारी के अनुसार बार काउंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा एक प्रस्ताव विगत वर्ष पारित किया गया था जिसमें अधिवक्ता कल्याण कोष की सहायता राशि 15 लाख रुपए तक बढ़ाया गया है जिसमें आजीवन सदस्यता राशि 17500 रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए व वकालतनामा पर बार काउंसिल राजस्थान की टिकिट 25 रुपए से बढ़ाकर 100 रू की गई है जो कि बहुत ही गलत तरीके पर बढ़ाई है जिसमें नए अधिवक्ताओं को सदस्य बनने में काफी दिक्कत व परेशानी का सामना करना पड़ेगा जो अधिवक्ताओं पर कुठाराघात है। इस दाैरान दुलीचंद यादव, आनन्द राव, रविन्द्र यादव, योगेश मणी, महेंद्र यादव, चरण सिंह, रणवीर सिंह, आधार| चतुर्वेदी, यशपाल गोठवाल, शेरसिंह चौधरी, अतुल जोशी, गिरधारी लाल, मनोज यादव, चिरंजीव यादव, फिरोज खान, राजकुमार अादि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...