3 दिन ड्यूटी के बाद पुलिस ने खेली होली
होली के मौके पर भरने वाले बाबा मोहनराम के मेले में तीन दिन तक व्यस्त रही। पुलिस ने गुरुवार को तीसरे दिन जाकर सुकून से होली का त्योहार थानों और चौकियों में मनाया। भिवाड़ी के फूलबाग थाने पर थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने कुर्ता धोती और पगड़ी बांधकर राजस्थान लिबास में पुलिसकर्मियों के साथ डीजे की धुन पर जमकर थिरके। सभी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शभकामनाएं दी।
वहीं अास्था पब्लिक स्कूल में दिव्यांग बच्चाें के साथ रंग अाैर गुलाल लगाकर हाेली मनाई गई। संस्था सचिव सुनीता देवी ने कहा कि हाेली के रंगाें की तरह सभी बच्चाें के जीवन में खुशियां अाएं।
किशोरी : बाल मित्र ग्राम मोरडी में गुरुवार को बाल आश्रम संस्थापक सुमेधा कैलाश के निर्देशन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल मित्र ग्रामों से आए गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर आपसी भाईचारे व जल संरक्षण का संदेश दिया। समारोह में युवा मंडल, महिला मंडल, बाल पंचायत सदस्य सहित मोरडी, पिपलाई, कालापारा, झिरी, समरा, हमीरपुर, लालपुरा, पचपड़ी, भड़ाना का बास, सेवा का गुवाड़ा के बाल मित्र ग्रामों के सदस्य मौजूद रहे।
शाहजहांपुर : कस्बे के पुराने बस स्टैंड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में विप्र समाज शाहजहांपुर द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सभी विप्रजनों ने एक दूसरों को होली की शुभकामनाएं दी और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। समाज द्वारा 26 अप्रेल को परशुराम जयंती को भव्य रुप से आयोजित करते हुए समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सुधीर शर्मा, रमेश भारद्वाज, एडवोकेट नोपेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, सौरव पंडित, राजेन्द्र शर्मा, विजय शर्मा, मनीष शर्मा, महंत पूर्णचंद, धर्मेन्द्र शर्मा, विद्युत विभाग के एईएन आशीष जोशी, एबीवीपी के जिला संयोजक अभिषेक कौशिक, धीरज जोशी, प्रवीण शर्मा, डॉ. कमलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।
खेड़ली : कस्बे के वार्ड 15 के गुर्जर मौहल्ला में होली मिलन समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बृज के कलाकारों ने राधा-कृष्ण के रास सहित फूल होली, बरसाने की लठमार होली आदि की संगीतमय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
भिवाड़ी. फूलबाग थाने पर डीजे पर थिरकते पुलिसकर्मी।