अश्लील फिल्माें पर लगे राेक
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से गाैरव पथ स्थित हाेटल में नारी शक्ति का सम्मान किया गया। इस माैके पर महासचिव सीमा सिंह और िजला प्रभारी एनके मित्तल ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, महिला आयोग और मानवाधिकार को पत्र लिखकर अश्लील फिल्माें से समाज में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं सहित अन्य अराजकता भरी स्थिति की अाेर ध्यान खींचा।
पत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अश्लील फिल्माें पर प्रतिबंध की मांग की। कार्यक्रम में ह्यूमन बिंग संस्था के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शशी मां सेवा ट्रस्ट की महिला सदस्याें ने नारी शक्ति के सम्मान में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुरेश चुघ, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार के चेयरमैन सुरेश सिंह तोमर, हसन नकवी, जीत सिंह रावत, सौरभ सोनी, संतोष, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय शंकर पांडेय, ग्यासीराम गुप्ता, शशीबाला, नीलम गुप्ता, रवि गुप्ता, सतीश यादव, दिनेश, रंजना सिंह, सविता भारद्वाज, नीलम ठाकुर, शंकुतला मिश्रा व नीतू त्यागी उपस्थित रही।