गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तिजारा| कस्बे के राउप्रवि नंबर 1 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं दांडी यात्रा की वर्षगांठ के साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में विद्यालय में बच्चों की देशभक्ति के गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार अरविंद कविया थे। अध्यक्षता एड. सीबीईओ धनपत सिंह ने की। अतिथि तहसीलदार अरविंद कविया बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत और उनकी जीवनशैली से शिक्षा लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया तथा शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों मे अच्छे संस्कार डाले। ताकि देश के प्रति जागरूक रहकर समर्पित भाव रखे। धनपत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में एकल गायन में साजिदा प्रथम, मुस्कान द्वितीय, प्रिया माथुर ने तृतीय स्थान व युगल गायन में सुजाता, मुस्कान ने प्रथम, साक्षी व आदिति ने द्वितीय, निकिता, काजल, ईशा, सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान संयोजक देशपाल यादव सुरेंद्र जोशी, विनोद यादव, प्रधानाध्यापिका चन्द्रकांता जोशी, यशपाल, जगदीश आिद मौजूद थे।