श्रीश्याम युवा मित्र मंडल की बैठक आज होगी
कोटकासिम| कस्बा स्थित श्रीरामलीला मैदान कोटकासिम में श्री श्याम युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में 28 मार्च को आयोजित होने वाले 7वें होली मिलन समारोह में किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा काे पूर्ण रूप देने व मित्र मंडल के सदस्यों को कार्य की जिम्मेदारी देने के लिए बैठक का आयोजन शनिवार सुबह 9:30 बजे मेन बस स्टैंड कोटकासिम में होगा।