चोरी किया गया टेंपो बरामद, आरोपी गिरफ्तार
भिवाड़ी| काली खोली मेले से 11 मार्च को भीड़भाड़ का फायदा उठाकर टेंपो चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गया टेंपो बरामद किया। फूलबाग थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेले में 11 मार्च को जोनी पुत्र सतपाल गुर्जर निवासी नंगलिया जड़ थाना दौराला जिला मेरठ उत्तरप्रदेश हाल झाड़सा थाना गुरूग्राम सदर हरियाणा अपने परिवार को टेंपो में लेकर दर्शन करने आया था। टेंपो खड़ाकर वह चला गया, पीछे से अज्ञात व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर टेंपो चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर टेंपो की तलाश शुरू की। जिसे शुक्रवार को तावडू नाके के समीप से बरामद कर लिया गया। आरोपी धर्मेंद्र पुत्र भरतलाल जाट निवासी खेडा खलीलपुर थाना रोजकामेव जिला नूंह मेवात को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रतनलाल निवासी कोटा खंडेला थाना तावडू को भी गिरफ्तार किया है।