पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज जमा नहीं कराया टैक्स तो 16 से जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवाड़ी परिवहन कार्यालय के अधीन आने वाले भारी वाहनों द्वारा वर्ष 2020-21 का एडवांस टैक्स जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गई है। ऐसे में महज आज का ही दिन टैक्स जमा कराने में शेष बचा हैं। जबकि 1400 से अधिक वाहनों को टैक्स जमा कराना शेष है। जिला परिवहन अधिकारी विजयवीर यादव ने बताया कि रविवार को अवकाश के बाद भी कार्यालय टैक्स जमा कराने के लिए खुला रहेगा। जो वाहन इन आज भी टैक्स जमा नहीं कराएंगें उनके खिलाफ 16 मार्च से विशेष जांच अभियान चलाकर 1.5 प्रतिशत का जुर्माना लगाकर कर वसूली की जाएगी। कर जमा नहीं कराने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा। इसके अलावा कर के बराबर जुर्माना राशि भी लगाई जा सकती है।

खबरें और भी हैं...