पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अग्रबंधुअाें ने खेली लठमार एवं फूलाें की हाेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवाड़ी| अग्रवाल महासभा द्वारा अग्रसेन भवन के प्रांगण में होली मिलन समारोह किया गया, जिसमें सभी अग्र बंधुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई और होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में मथुरा की फूलों की होली एवं बरसाने की लठमार होली ने सभी काे हर्षित कर दिया। श्रीकृष्ण एवं राधिका के नृत्य ने चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि अलवर जिला के पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर एवं केके अग्रवाल ने शिरकत की। इस दाैरान अग्रवाल महासभा भिवाड़ी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महासचिव सीए हिमांशु सिंघल, कोषाध्यक्ष रुपेश सर्राफ, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष नीलम बंसल, सचिव निधि गोयल, अग्रवाल यूथ के अध्यक्ष आयुष बंसल, सचिव शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, संरक्षक श्रीराम कुमार सरपंच अादि लोग माैजूद रहे।


लाेकगीताें पर नृत्य करती समाज की महिलाएं।
खबरें और भी हैं...