- Hindi News
- National
- Bhiwadi News Rajasthan News The People Of Marwar And Shekhawati Have Walked On The Lakka Songs
लाेक गीताें पर झूमे मारवाड़ व शेखावाटी अंचल के लाेग
भिवाड़ी. मारवाड़ी समाज के हाेली मिलन में समाज के पदाधिकारी अाैर अतिथि।
भिवाड़ी | मारवाड़ी समाज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा होली महोत्सव बड़े ही धूमधाम व उल्लास से मनाया गया। मारवाड़ व शेखावाटी आंचल के लोगाें ने होली महोत्सव का खूब आनंद लिया व कार्यक्रम में हिस्सा लेकर उत्सव की शान बढ़ाई। कार्यक्रम में 30 से ज्यादा गायक कलाकारों ने धमाल, हिंदी व राजस्थानी लोक संगीत गाकर उपस्थित मेहमानों को झूमने पर विवश कर दिया। विभिन्न जिलों से आए ढप मंडलियों ने बांसुरी, ढप, घुंगरू, ऑर्गन के साथ धमाल गाकर पारम्परिक नृत्य किया व सबको नचाया। मारवाड़ी समाज के संस्थापक राजेंद्र नाथोलिया ने राजस्थानी भाषा के विशाल शब्द कोष के बारे में बताया। मंच संचालन किशन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बीएमए के पूर्व अध्यक्ष हरिराम शर्मा, बीसीसीआई अध्यक्ष रामनारायण चौधरी, ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष व्यास, पार्षद हवा सिंह, पूर्व पार्षद प्रीतम दायमा, विजय पटेल, प्रवीण यादव, पवन चाैहान, अनीश, जितेंद्र, अमित नाहटा, वेद खंडेलवाल, महेंद्र खंडेलवाल, डाॅ. राजेश चाैधरी, डाॅ. सुरेश शर्मा, अारके शर्मा, कैलाश जाेशी, बाॅबी अग्रवाल, अारसी वर्मा, राजेंद्र शेखावत, नवर| शर्मा, मनाेज स्वामी, प्रमाेद पारीक, सुशील साेती, प्रमाेद शर्मा, महेंद्र, कुनाल, राकेश, अाेमप्रकाश शर्मा, अशाेक त्रिवेदी, किशन शास्त्री ने भाग लिया।