पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwadi News Rajasthan News Theft From The Company Was Found In The Unclaimed Hall In Matador Mewat

कंपनी के सामने से चोरी मेटाडोर मेवात में लावारिस हाल में मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवाड़ी| भिवाड़ी के मटीला के समीप स्थित एसआरएफ कंपनी के बाहर से चोरी गई एक मेटाडोर को पुलिस ने जीपीएस की मदद से भरतपुर के मेवात इलाके से लावारिस हाल में बरामद कर लिया है। मटील चौकी प्रभारी एएसआई महेन्द्र कुमार ने बताया कि एसआरएफ कंपनी के सामने से एक मेटाडोर को अज्ञात व्यक्ति नौ मार्च को चोरी कर ले गए थे । जिसकी सूचना मेटाडोर मालिक आरीफ निवासी झिवाना ने पुलिस को दी । मेटाडोर में जीपीएस लगा हुआ था, जिसकी मदद से पुलिस ने मेटाडोर की तलाश शुरु की। जिसमें मेटाडोर की लोकेशन भरतपुर जिले के जुरहेरा इलाके में आई। पुलिस उसी आधार पर वहां पहुंची, जहां जुरहेरा में एक जोहड के पास मेटाडोर लावारिस हाल में खड़ी मिली । जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया । पुलिस चोरी कर ले जाने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है ।
खबरें और भी हैं...