- Hindi News
- National
- Bhiwadi News Rajasthan News There Was A Meeting Of Police And Administrative Officers Regarding Sarpanch And Panch Elections Drought Day Will Be Two Days
सरपंच व पंच चुनाव को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई, दो दिन रहेगा सूखा दिवस
पंचायत समिति क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों में 15 मार्च रविवार को सरपंच एवं पंच पदों के होने वाले चुनाव शांतिपूर्ण करवाने को लेकर रीको कार्यालय में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक पंचायत चुनाव निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम रामसिंह राजावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पुलिस मोबाइल टीम एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पंचायत चुनाव से जुड़े हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में बूथों पर पानी व बिजली की व्यवस्था, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों, मतदाताओं के लिए कोई असुविधा न हो, अवैध शराब एवं शराब ठेकों को बंद करने, हरियाणा से आने वाले व्यक्तियों एवं अवैध शराब को सख्ती से रोकने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा पंचायत चुनाव केंद्रीय वाचन क्षेत्रों से लगते हुए 5 किलोमीटर परिक्षेत्र में शुक्रवार शाम से 48 घंटे के लिए शराब की बिक्री वितरण एवं प्रदायगी को पूर्णतया निषेध किया गया है। बैठक में सहायक एरिया मजिस्ट्रेट एवं किशनगढ़बास एसडीएम धीरेंद्र सोनी, नीमराना पुलिस उपाधीक्षक नवाब खां, भिवाड़ी पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह शेखावत एवं हरिराम कुमावत, भिवाड़ी जिला पुलिस एमओबी शाखा प्रभारी अजयसिंह शेखावत, नीमराना थानाधिकारी हरदयाल सिंह, शाहजहांपुर थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह रावत एवं मांढ़ण थाना प्रभारी विक्रमसिंह सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
नीमराना. रीको कार्यालय में हुई बैठक में उपस्थित अिधकारी।