- Hindi News
- National
- Tapukda News Rajasthan News Thieves Took Away Goods Worth Lakhs Of Rupees From Three Companies In Khushkhera Region
खुशखेड़ा क्षेत्र की तीन कंपनियों से लाखों रुपए का सामान ले गए चोर
टपूकड़ा| औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा की तीन कंपनियों से चोर बुधवार रात लाखों रुपए का सामान पार कर ले गए। सुबह कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो घटना की सूचना खुशखेड़ा थाना पुलिस को दी। कंपनियों ने देर शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया। खुशखेड़ा थानाधिकारी रमाशंकर ने बताया कि गुरूवार को औद्योगिक क्षेत्र की यूनिक ऑटो इंजीनियरिंग कंपनी, यूनिक कंपनी के समीप स्थित सुमित किसान पाइप फैक्ट्री व श्री श्याम इंटरप्राइजेज कंपनी में घुसे चोर कंप्यूटर, एलइडी, मोटरसाइकिल व पीतल स्क्रैप आदि सामान चोरी कर ले गए। घटनाक्रम की जानकारी के लिए पुलिस ने तीनों कंपनियं में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस की एमओबी व साइबर टीम ने घटनास्थलों से फुटप्रिंट, फिंगरप्रिंट लिए हैं। कंपनी प्रबंधन चोरी हुए सामान की सूची तैयार कर रहे हैं। इसके बाद मामला दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।