- Hindi News
- National
- Bhiwadi News Rajasthan News Three Rooms Of Government School Occupied Case Registered
सरकारी स्कूल के तीन कमरों पर कब्जा, मामला दर्ज
भिवाड़ी | भिवाड़ी गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक परिसर के तीन कमरों पर स्कूल के समीप ही रहने वाले लोगों ने जबरन कब्जा कर अपने ताले जड़ दिए हैं । होली के अवकाश के दौरान स्कूल बंद रहा तो परिसर में चूल्हा भी बना दिया गया। मामले की भनक मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस व प्रशासन को इसकी शिकायत की। जिस पर दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का प्राथमिक खंड भिवाड़ी गांव के भवन में संचालित होता है। इसके आसपास दो भवन हैं। पुराने भवन में आंगनबाड़ी केन्द्र भी चलता है। यह ज्यादा उपयोग में नहीं आने के कारण स्कूल के समीप ही रहने वाले कुछ लोगों ने भवन के तीन कमरों पर लगे स्कूल के ताले तोड़कर इन पर अपने ताले लगा दिए। साथ ही यहां एक मिट्टी का चूल्हा भी बना दिया। स्कूल प्रबंधन ने इस संबंध में पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि यहां चल रहे आंगनबाडी केन्द्र को भी बंद करने की भी धमकी दी जा रही हैं। जिन कमरों पर अतिक्रमियों ने ताले जडे़ हैं उनमें विद्यालय का सामान व कागजात रखे हैं। रिपोर्ट में भिवाड़ी गांव निवासी शकुंतला प|ी सत्यनारायण व अनीता प|ी ओमप्रकाश को नामजद किया गया है।