पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो वाहनों की भिडंत, 6 लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटकासिम. दुर्घटना के बाद कोटकासिम अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़। 

कोटकासिम | क्षेत्र के बिलाहेड़ी गांव में गुरुवार सुबह दो वाहनों की टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह रेवाड़ी रोड पर जखोपुर मोड़ स्थित ज्ञान सागर स्कूल की स्टाफ वैन रेवाड़ी की ओर से कोटकासिम आ रही थी तभी बिलाहेड़ी गांव मे सामने से आ रही एक रिट्ज कार असन्तुलित होकर वैन के सामने आ गई। ग्रामीणों ने सभी घायलों जिनमें ज्ञानसागर स्कूल की अध्यापिकाएं थी व दो जने कार सवार को कोटकासिम अस्पताल पहुंचाया। जहां से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद रेवाड़ी ले जाया गया व कुछ को छुट्टी दे दी गई। घायलों में पिंकी कुमारी, महेश चंद, मीनू सिंह, सुभाष चंद, सुमन कुमारी, रतनलाल सैनी व मोनिका सिंह घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नही कराया गया था।
खबरें और भी हैं...