पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bibi Rani News Rajasthan News Woman Dies Due To Eating Toxins Case Registered For Murder

विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की मौत, हत्या का मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटकासिम| क्षेत्र के करवड़ (बीबीरानी) गांव में विषाक्त पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला के परिजनों द्वारा ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खिजूरीवास निवासी मृतका के भाई विजयपाल प्रजापत ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी बहन गीता देवी की शादी 2017 में करवड़ निवासी संदीप कुमार के साथ हुई। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। विवाहिता ने इसी के चलते गुरुवार को विषाक्त पदार्थ कहा लिया। जिसे इलाज के लिए अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य चिकित्सालय अलवर की मोर्चरी में रखवाया जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...