महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
तिजारा. महिला दिवस पर सम्मानित महिला पुलिसकर्मी व अतिथिगण।
भिवाड़ी | कस्बे के अगस्त किड्स स्कूल में महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए। निदेशिका आशु जैन ने देश में सम्माननीय महिलाओं की सफलता के बारे मे बताया। छात्राओं ने सास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं बच्चों को होली पर पानी की बचत व हर्बल रंगो से होली खेलने की अपील की। इस दौरान करिश्मा जैन, शालू शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, तिजारा थाने में कार्यरत महिला शक्ति का सम्मान समारोह किया गया। थानाधिकारी जितेन्द्र नावरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम रामनिवास यादव के सहयोग से किया गया। समारोह में तिजारा व शेखपुर थाने में कार्यरत महिला कांस्टेबलों को शॉल ओढ़ा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीमा यादव, प्रधानाचार्य नीलम यादव, रामनिवास आदि मौजूद रहे।