- Hindi News
- National
- Bhiwadi News Rajasthan News Work With Security So That The Accident Does Not Happen Electricity Corporation Staff Trained
सुरक्षा के साथ करें काम, जिससे हादसे ना हाें, बिजली निगम स्टाफ को दी ट्रेनिंग
विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता अाैर टेक्निकल स्टाफ काे बीबी माॅल में सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग दी गई। निगम के एक्सईएन अाैर एईएन ने भिवाड़ी अाैर टपूकड़ा कार्यालय में कार्यरत स्टाफ काे विद्युत संबंधी काम करते समय सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी दी। एक्सईएन महेश यादव ने ट्रेनिंग में बताया कि काम शुरू करने से पहले अर्थिंग लेनी चाहिए, काम करते समय सुरक्षा उपकरणाें का उपयाेग करना चाहिए अाैर शटडाउन लेकर काम शुरू करना चाहिए। सहायक अभियंता कालूराम शर्मा ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता अाैर टेक्निकल स्टाफ निगम की रीढ़ की हड्डी हैं। इनके कंधाें पर निगम का पूरा तंत्र िटका हुअा है। अाप लाेग सुरक्षा के साथ तकनीकि काम करें, जिससे कि हादसे न हाें। ट्रेनिंग देने वालाें में एईएन सतीश शर्मा अाैर शक्ति सिंह यादव भी शामिल रहे।
भिवाड़ी. सुरक्षा संबंधी ट्रेनिंग देते निगम के अभियंता।