- Hindi News
- National
- Tapukda News Rajasthan News Youth Dies Due To Collision With Unknown Vehicle
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत
टपूकड़ा | हाईवे रोड पर गांधी चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मंगलवार की रात गांधी चौक के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। लोगों ने घायल को टपूकड़ा सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार देकर अलवर रैफर कर दिया। इलाज के दौरान अलवर में उसकी मौत हो गई।