बालिका की मौत को कांग्रेस ने सरकार-प्रशासन को बताया जिम्मेदार, परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की
नोखा के साठिका गांव में हुई बालिका की मौत को कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को देहात...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 02, 2018, 02:15 AM IST
नोखा के साठिका गांव में हुई बालिका की मौत को कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मृतका के परिवार से मिलकर उसे सांत्वना और सबल दिया। अध्यक्ष गहलोत ने कहा कि पिछले दिनों प्रशासन के निर्देश पर साठिका गांव में करीब 100 मकान तोड़े गए। नाराज बेघर परिवारों ने नोखा उपखंड मुख्यालय पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि घटना से कई परिवारों के सदस्यों की हालत भी नाजुक है। उसके बावजूद प्रशासन स्तर पर पीड़ितों को कोई मदद नहीं दी जा रही है।
उधर कांग्रेस ने बालिका की मौत पर उसके परिजनों के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद की भी मांग की है। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल घटना से प्रभावित लोगों के लिए उपखंड अधिकारी, प्रशासन अतिरिक्त जिला कलेक्टर , ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें पुन: बसाने के लिए आबादी भूमि व श्मशान एवं कल्याण भूमि व्यवस्था किए जाने बात रखी। चेतावनी देते हुए कांग्रेस ने कहा कि मांग के जल्द से जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो सरकार-प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस महासचिव बारूपाल, जगदीश खिचड़, किशनलाल मेघवाल, नारायण सिंह, सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
प्रतिपक्ष नेता डूडी ने बालिका की मौत पर दुख जताया
विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता और नोखा से विधायक रामेश्वर डूडी ने साठिका प्रकरण के दौरान बालिका की हुई मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बालिका के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। साथ ही कहा कि बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास में देरी पर प्रशासन की असंवेदनशीलता दिखा रही है। प्रशासन एेसे परिवारों को तुरंत भूमि उपलब्ध करवाए।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.उधर कांग्रेस ने बालिका की मौत पर उसके परिजनों के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद की भी मांग की है। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल घटना से प्रभावित लोगों के लिए उपखंड अधिकारी, प्रशासन अतिरिक्त जिला कलेक्टर , ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें पुन: बसाने के लिए आबादी भूमि व श्मशान एवं कल्याण भूमि व्यवस्था किए जाने बात रखी। चेतावनी देते हुए कांग्रेस ने कहा कि मांग के जल्द से जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो सरकार-प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस महासचिव बारूपाल, जगदीश खिचड़, किशनलाल मेघवाल, नारायण सिंह, सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
प्रतिपक्ष नेता डूडी ने बालिका की मौत पर दुख जताया
विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता और नोखा से विधायक रामेश्वर डूडी ने साठिका प्रकरण के दौरान बालिका की हुई मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बालिका के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। साथ ही कहा कि बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास में देरी पर प्रशासन की असंवेदनशीलता दिखा रही है। प्रशासन एेसे परिवारों को तुरंत भूमि उपलब्ध करवाए।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Bikaner News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: बालिका की मौत को कांग्रेस ने सरकार-प्रशासन को बताया जिम्मेदार, परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)