पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
बीकानेर. शहर के नरेंद्र भवन में गुरुवार सुबह एक अमेरिकन महिला की मौत हो गई। जिसके बाद शव को मोर्चरी में रख वाया गया है। पूरे मामले में सीएमएचओ डॉक्टर बीएल मीणा का कहना है कि मृत महिला में कोरोना के लक्षण नहीं थे। हार्ट अटैक मौत का कारण हो सकता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है।
जानकारी अनुसार, अमेरिकी पर्यटक केरिमिया (55) बीकानेर घूमने आई थी। इस दौरान वे शहर के नरेंद्र भवन पहुंची थी। सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौान महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला पहले से पैस मैकर लगाय हुआ था। वहीं महिला का बेटा शुक्रवार को बीकानेर पहुंचेगा। जिसके बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.