पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
श्रीगंगानगर. जिले के सूरतगढ़ में सोमवार सुबह एक युवक-युवती के रेलवे ट्रैक पर कटे शव मिले। दोनों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया। दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, गांव के लोगों ने बीकानेर सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर पीपेरन गांव के पास एक युवक और युवती के शव रेलवे ट्रैक पर देखे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दोनों के शरीर आधे कटकर अलग हो गए। युवक की उम्र करीब 25 साल और युवती की उम्र करीब 22-23 साल है। पुलिस का मानना है कि दोनों रात में ट्रेन से कटे हैं। शुरुआती जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस दोनों की पहचान में करने में जुटी है।
दोनों ही नंगे पांव थे, युवती के हाथ में कैंडुला लगा है
पुलिस ने बताया कि दोनों ही नंगे पांव हैं। खास बात यह है कि युवती के एक हाथ में कैंडुला लगा हुआ है। दूसरे हाथ पर भी बैंडेज लगी हुई है। युवक के पास शुगर चेक करने वाला पॉकेट ग्लूकोमीटर मिला है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.