पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
हनुमानगढ़। जंक्शन पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 13 मोबाइल बरामद किए हैं। चोर पंजाब का रहने वाला है। पुलिस को उससे पूछताछ में चोरी की और वारदात खुलने की उम्मीद है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने बिन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू निवासी चांदमारी पीएस सदर फाजिल्का को गिरफ्तार किया है। जंक्शन में भगतसिंह चौक के नजदीक मोबाइल डॉट शॉप से 27-28 फरवरी की रात को लाखों रुपए के 27 मोबाइल चोरी चले गए थे।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। खबरी की सूचना पर पुलिस ने बिट्टू को पकड़ लिया। पूछताछ में बिट्टू ने डॉट शॉप से मोबाइल चुराना कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर 13 महंगे मोबाइल भी मिल गए। पुलिस ने बताया कि बिट्टू केबल डालने का काम करता है। वह इस बहाने रैकी करता था। अब पुलिस चोरी गए शेष मोबाइल बरामद करने के प्रयास कर रही है।
न्यूज और फोटो : विशु वॉट्स
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.